Friday, October 26, 2018

"टेस्ट में उत्तीर्ण बच्चों को बी0एस0ए0 ने दिये उपहार"

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0) गुरुवार को प्रातः बी0एस0ए0 बहराइच ने प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बी0एस0ए0 ने एम0डी0एम0, शौचालय, सफाई स्टोर रूम और शिक्षण कार्य का परीक्षण किया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बलहा फूल चंद मौर्या, प्रधानाध्यापक परवीन जहरा, स0अ0 नेहा शर्मा, फरीद अहमद, सहित समस्त शिक्षा मित्र और रसोईया आदि मौजूद थे। बी0एस0ए0 ने कक्षा 5 के बच्चो को स्वयं अंग्रेजी पढाई और उसके बाद जनरल नालेज को टेस्ट किया। टेस्ट मे आये अच्छे बच्चो को बी0एस0ए0 ने उपहार आदि बाटे। उन्होने साफ सफाई और बच्चो की संख्या पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment