Wednesday, October 17, 2018

सर सैयद अहमद की 198वी जयंती मनाई गयी

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। सर सैयद अहमद खा जयंती के अवसर पर नानपारा में भारतीय मुस्लिम विकास समिति के कार्यालय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खां के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा प्रदान की गई शिक्षा दीक्षा पर चलने की अपील की गयी l इस मौके पर समिति के संयोजक सैयद अब्दुल वली ने कहा कि सर सैयद अहमद खां माही रे तालीम माही रे कानून और एक अच्छे सहाफी थे उनके कारनामों और उनकी शख्सियत  अपनी गहरी छाप छोड़ी है मुखालफत के बावजूद उन्होंने शिक्षा का चिराग बुझने नहीं दिया और उनके यूनिवर्सिटी ने लाखों लोगों को इल्म से नवाजा यूनिवर्सिटी में पढ़े हुए बच्चे दुनिया भर में अच्छे काम करते नजर आ रहे हैं उन्होंने सभी धर्मों में के लोगों में आपसी आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए भी काम किया रहती दुनिया तक उन्हें भुलाया नहीं जा सकता  सेमिनार को इकबाल अहमद, बाबू भाई ,मेराज अली मकसूद, मोहम्मद ,तालिब, सलमान आदि लोगों ने संबोधित कियाl सहादत इंटर कॉलेज नानपारा में भी सर सैयद अहमद डे मनाया गया इस मौके पर ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के पदाधिकारी शमीम अहमद ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने अपने दामन को फैलाकर लोगों से मुलाकात की और एक-एक रुपए इकट्ठा किए यहां तक कि उस समय लोगों ने उनके कुर्ते में जूते भी डाल दिए जिसको उन्होंने नीलाम कर उसमें लगाया उसी पैसे से यूनिवर्सिटी बनी उस जूते और उस एक रुपए की कीमत से लोगों ने तालीम हासिल की आज पूरी दुनिया में सर सैयद अहमद खान की यूनिवर्सिटी टॉपर है उन्होंने कहा कि हमें सर सैयद अहमद खान से सबक लेना चाहिए और ऐसे ही हमको अपने जीवन में अच्छे काम करने चाहिए इस मौके पर मोहसिन खान हाफिज गुलनाज बेगम आदि ने संबोधित किया सभी ने सर सैयद अहमद खान के जीवन पर प्रकाश डाला।

No comments:

Post a Comment