Monday, October 8, 2018

समाजवादी छात्रसभा अध्यक्ष ने मतदाताओं को किया जागरूक

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
नानपारा-बहराइच (उ0प्र0)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में मतदाताओं को जागरूक करने का काम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बहराइच लोकसभा क्षेत्र के नानपारा तहसील में सपा छात्र सभा नगर अध्यक्ष मोहम्मद शमीम अहमद ने जगह-जगह बूथों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया और नए मतदाताओं के नाम सूचीबद्ध करवाए। उन्होंने बताया कि पार्टी की चुनावी रणनीति के मुताबिक समाजवादी पार्टी को मजबूत व संगठित करने तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक निरंतर चलता रहेगा इससे शासनिक व प्रशासनिक कार्यों में भी सहयोग होगा तथा दूसरे दल के द्वारा किए जाने वाले शोषण से चुनावी फेरबदल द्वारा जनता को बचाया जा सकेगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता से झूठे चुनावी वादे करने वाले दल के नेताओं का असली चेहरा बेनकाब किया जा सके और गरीब जनता का उत्थान हो सके।

No comments:

Post a Comment