Thursday, October 11, 2018

सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता कार्यक्रम सम्मेलन संपन्न


ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
नानपारा-बहराइच(उ0प्र0)समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बहराइच के नानपारा में बाईपास मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी केम्प कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री विनोद कुमार पण्डित सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रत्याशी नानपारा जयंकर सिंह रहे तथा कार्यक्रम का संचालन तनवीर आलम ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पण्डित सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी बूथ प्रभारी व पार्टी कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने अपने बूथों पर मतदातों का नाम बढ़वाने में लगने के साथ ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट जाएं, उन्होंने कहा कि आज प्रदेश व देश का किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान हर वर्ग परेशान है,मोदी सरकार ने नौजवानों से 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया, लेकिन आज सरकार युवाओं को रोजगार देने की जगह बेरोजगार बना रही है, प्रदेश में विकास ठप हो गया है। कोई सुरक्षित नही है प्रदेश की बलात्कार और अपराध की बाढ़ सी आ गयी है। पण्डित सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश के निर्माण और विकास के साथ सरकार बनाने में युवाओं का अहम रोल होता है, यही युवा आने वाले 2019 के चुनाव में भाजपा को हटाने का काम करेगा। पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध ने कहा कि देश मे भाजपा सरकार बनने के साढ़े चार साल हो गए लेकिन मोदी सरकार ने जो वादा किया था देश की जनता से एक भी वादे पूरे नही हुए, सबके खाते में मोदी सरकार ने 15-15 लाख भेजने का वादा किया था लेकिन एक भी पैसा खाते में नही आया, इस सरकार में महंगाई चर्म सीमा पर पहुंच गई है, पेट्रोल डीजल गैस के दाम कम होने के नाम नही ले रही, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2019 के चुनाव में मजबूती के साथ लग जाये जिससे जो सपना राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी का है वह पूरा हो सके।
कार्यक्रम को जिला महासचिव जफर उल्ला बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव,जयंकर सिंह, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव शाहिस्ता परवीन,नसीबुन्निसा मलूकन, अनवर खान वारसी,राजेश तिवारी,अजितेश पाण्ड्य, नंदेश्वर नन्द यादव,देवेश मिश्र मजनू, अजित प्रताप सिंह,
जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना,पूर्व विधायक शब्बीर अहमद बाल्मीकि, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष सपा जितेंद्र यादव,आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में तारिक अंसारी, समीर खान, सादिक हुसैन,अयोध्या सोनी,चंद्रशेखर विश्कर्मा, शहबाज नसीम, जीशान अहमद,शमीम अहमद,आनंद सिंह सेंगर,सईद अहमद बाँके, अतहर अंसारी,आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment