Saturday, October 13, 2018

किसान गन हाउस मालिक ने किया आत्महत्या का प्रयास

अब्दुल कादिर (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। बहराइच में के0डी0सी0 के निकट स्थित किसान गन हाउस के मालिक बाल गोविन्द यादव द्वारा  लगभग 12.00 बजे गन हाउस स्थित कार्यालय मे 32 बोर पिस्टल से गले मे गोली मार कर आत्म हत्या का प्रयास किया गया जिन्हे इलाज हेतु तत्काल जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया । जहाँ उनकी हालत गम्भीर होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया  घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है,  आत्म हत्या के प्रयास मे प्रयुक्त पिस्टल पुलिस कब्जे मे लिया गया है ।
घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment