डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 283 नानपारा की विधायक श्रीमती माधुरी वर्मा एवं उनके पति पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा द्वारा गांव गांव में चौपाल लगाकर नागरिक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और पदयात्रा कर गांव में रात्रि विश्राम भी किया जा रहा है नानपारा की भाजपा विधायक माधुरी वर्मा ने 2 अक्टूबर को चौपाल लगाने की शुरुआत की थी विधायक ने अब तक ग्राम बरदहा ,बसंतपुर, सोहबतिया, एकघरा , भगवानपुर , कलवारी, राघवापुर, सुरैया ,गंगापुर ,कन्हैया लाल पुरवा, शिव बढ़ैया, लालबोझी, बहादुर पुरवा दर्जनों गांव का भ्रमण कर गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी है और उसका निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से कराया चौपाल के आयोजन से नागरिकों में संतोष है इस संबंध में भाजपा विधायक श्रीमती माधुरी वर्मा के मीडिया प्रभारी प्रेम श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि विधायक द्वारा ग्राम चौपाल ओं का कार्यक्रम 2 अक्टूबर को शुरू हुआ था पूरे विधानसभा में विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम हो रहा है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा ग्राम चौपाल कार्यक्रम में भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहते हैं गांव में विश्राम और पदयात्रा कर कार्यक्रम अनुवरत चल रहा है l

Mehnat hi to rang layegi
ReplyDelete