Wednesday, October 17, 2018

जिलाधिकारी के ना पहुंचने से मायूस हुए फरियादी

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होना था जिसको लेकर गांव गांव से दूरदराज इलाकों  से अनेक फरियादी नानपारा तहसील पहुंच गए और वहां जा अधिकारी के आने का इंतजार करते रहे अपने प्रार्थना पत्र हाथों में लिए थे परंतु जब जिलाधिकारी तहसील नहीं पहुंची लोग मायूस हुए हालांकि उन्होंने अपना प्रार्थना पत्र मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा परंतु जो कहना चाहते थे जिलाधिकारी से मिलकर नहीं कर सके जिसको लेकर मायूसी हाथ लगी l

संपूर्ण समाधान दिवस में 180 में से महज 25 शिकायतें निस्तारित
तहसील नानपारा में  संपूर्ण समाधान दिवस  मंगलवार को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होना था  जिसमें  उनके स्थान पर मुख्य विकास अधिकारी राहुल पांडे की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के 180 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए इन प्रार्थना पत्रों में मात्र 25 का निस्तारण मौके पर कराया गया समाधान दिवस के मौके पर उप जिला अधिकारी सिद्धार्थ यादव पुलिस उपाधीक्षक विजय प्रकाश सिंह सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l

No comments:

Post a Comment