डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा नगर में इस त्यौहार के मौसम में भी भारी वाहनों का प्रवेश बेखौफ जारी है जिसको लेकर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है जाम को लेकर नागरिकों में भारी रोष पाया जा रहा है l मालूम हो की इन दिनों नवरात दुर्गा पूजा दशहरा एवं दीपावली का त्यौहार चल रहा है त्योहार को लेकर घर घर में तैयारियां चल रही हैं लोग अपने सामानों की खरीद के लिए दिन भर बाजारों में आवागमन करते हैं महिलाएं पुरुष आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाजार में आते हैं दूरदराज ग्रामीण इलाकों से भी लोग नानपारा की बाजार में सामान खरीदने के लिए आते हैं नानपारा की मुख्य बाजार में भी भारी वाहनों का प्रवेश जारी रहता है जिसको लेकर समस्या होती है पीस कमेटी की मीटिंग में बार बार भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने की मांग की जाती है अधिकारीगण आश्वासन देते फिर भी भारी वाहनों का प्रवेश जारी रहता है l बताया जाता है कि भारी वाहनों के प्रवेश के पीछे पुलिस द्वारा सुविधा शुल्क की मानसिकता है l यहां पर यातायात पुलिस नहीं है इसलिए सिविल पुलिसिंग यातायात की व्यवस्था देखती है नगर में भारी वाहनों के प्रवेश से लोग जाम में फंस जाते हैं और उनके आवश्यक कार्य नहीं हो पाते हैं जाम के कारण लोग इधर-उधर अपने वाहनों को निकालते हैं जिसके कारण दुर्घटनाएं भी होती हैं l क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने त्योहार के दौरान बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश रोकने की मांग जिलाधिकारी से की है l

No comments:
Post a Comment