ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। एक ओर पूरे भारतवर्ष में जहां विजयादशमी के दिन रामलीला की पावनकथाओं में अत्याचारी रावण का वध होता है वहीं दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के बहराइच जनपद की मिहींपुरवा तहसील के भवनियापुर बनघुसरी में चित्रांश समाज द्वारा कई दशक से संचालित दशहरे में भगवान कृष्ण के हांथों आतातायी कंस का वध किया गया और गोले तमाशों के बीच कंस का पुतला धू-धूकर जल उठा। नवरात्रि की पंचमी से शुरू होने वाले कई दशक पुराने इस दशहरे में कृष्ण जन्म से लेकर, पूतना वध, कालिका दमन, रजक वध, मखसाला लीला और कंस वध लीला तमाम निपुण कलाकारों द्वारा खेली गई। वहीं रात्रि में मंचन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में नृत्य, नौटंकी, नाटक सहित रामलीला में श्रीराम के जन्म से लेकर श्रीराम विवाह तक की आकर्षक लीलाओं का मंचन हुआ। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के अध्यक्ष चतुर्भुज सहाय, प्रबन्धक आनंद प्रकाश, विधिक सलाहकार ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव सहित क्षेत्रवासियों का काफी सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment