Sunday, October 28, 2018

मतदाता सूची के प्रकाशन पर सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया जागरूक

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी  पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर मतदाताओं को नाम बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है इसी क्रम में रविवार को नानपारा के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर बीएलओ द्वारा सूची पढ़ कर सुनाई गई और  नाम बढ़ाने एवं संशोधन कराने का मौका दिया गया नानपारा के पोलिंग स्टेशन जनता इंटर कॉलेज, सहादत इंटर कॉलेज, प्राइमरी पाठशाला पानी टंकी, प्राइमरी पाठशाला राजा बाजार, प्राइमरी पाठशाला मेहतर टोला आदि स्थानों पर बीएलओ द्वारा सूचियों का प्रकाशन कर सूचियों को पढ़ा गया और लोगों के नाम जोड़े गए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी  के नगर अध्यक्ष अतहर हुसैन, मोहम्मद शमीम, जीशान, समीर, गुड्डू आदि ने पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचकर मतदाता सूची में लोगों का सहयोग किया और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया पानी टंकी स्थित पाठशाला में बीएलओ श्वेता सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी  उन्होंने अपनी ड्यूटी का  निर्वाहन बखूबी किया  यहां तक की  अनेक लोगों के  फोन नंबर मांग कर रोको  सूची देखने  की सूचना भी देने का सराहनीय कार्य किया गया इनके साथ ही  अन्य अध्यापक गण ने बहुत ही अच्छे ढंग से लोगों को सूची के बारे में बताया और जिनकी आयु 18 वर्ष पहुंच रही है उन लोगों के नाम जोड़े गए  संशोधन पत्र भी लिया गया मृतकों के नाम भी घटाने की जानकारी ली गई जिन लोगों के फोटो गलत लगे हुए हैं के फोटो लिए गए l

No comments:

Post a Comment