ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ0प्र0। सूबे की सत्ताधारी बीजेपी सरकार यूपी को गड्ढा मुक्त करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही, सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी किया था, लेकिन यूपी के जनपद पीलीभीत में आज भी लोग गढ्ढो से निकलने को मजबूर है, जनपद पीलीभीत के बरही रेंज तहसील कलीनगर के गांव कीरतपुर से लैहारी पुल होते हुए ग्राम चूका बाजार (चिमटियां) तक करीब 2 किलोमीटर तक कच्चा रास्ता पड़ता है जिस रास्ते से अस्पताल स्कूल गन्ना सेंटरों एव तहसील जिला मुख्यालय जाने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोगो का आवागमन रहता है, कच्चे रास्ते को सीसी रोड बनबाने की सरकार से मांग रखते हुए राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने दो अक्टूबर से लैहारी पल के करीब धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, धरने की सूचना फैलते ही किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मण्डल सचिव रामकुमार भोजवाल, भरतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र दद्दा अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुचे, धरने के समर्थन दिया, पूरनपुर से भाजपा के विद्यायक बाबूराम पासवान ने भी धरना स्थल पर पहुच कर समर्थन करते हुए प्रकरण को मुख्यमंत्री के सामने रखने की बात कही, सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर का कहना है कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक रोड नही बनाया जाता, और कहा इसी जंगल के बीचों बीच से सी सी रोड का निर्माण किया जाए अन्यथा मुझे इस जंगल मे दफना दिया जाए,यह ग्रामीण क्षेत्र में आता है इस कच्चे रास्ते से लगभग चार पांच लाखो की आबादी के लोग प्रभावित है, धरने के 19 दिन बाद भी अभी तक प्रशासन ने इस ओर ध्यान नही दिया है जिससे क्षेत्रवासियों में खासा रोष ब्याप्त है।https://youtu.be/1lQ61RlmROw

No comments:
Post a Comment