Wednesday, November 14, 2018

श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल के 35वें सत्र का शुभारम्भ

अब्दुल कादिर खान (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने हवन पूजन के उपरान्त तौल सिस्टम में बटन दबाकर बैलगाड़ी और ट्रक्टर ट्राली की तौल करायी ग्राम गुलालपुरवा से गन्ना लेकर बैलगाड़ी से आये प्रथम कृषक अनिल कुमार और ग्राम मसूदनगर बस्थनवा से ट्रक्टर ट्राली लेकर आये कमल नरायण को डी0एम0 ने अगंवस्त्र एवं पीतल की बाल्टी उपहार स्वरूप दी। इसके उपरान्त मिल के चैनल में गन्ना डालकर पेराई का शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक बलहा अक्षवरलाल गौड़ पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, मिल प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार मधू सूदन आर्या, डी0सी0ओ शैलेश कुमार मौर्या, चीफ इन्जीनियर साधु शरण, चीफ केमिस्ट राजीव मोहन शर्मा, सी0सी0ओ0 सजंय सिंह, सी0ए0 राकेश खन्डेलवाल सहित तमाम मिलकर्मी एवं गणमान मौजूद थे। मिल महाप्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि गतवर्ष 37 लाख 77 हजार कुन्टल गन्ने की पेराई हुई थी, जिसमें 3 लाख 96 हजार कुन्टल चीनी तैय्यार हुई थी इस सत्र 45 लाख कुन्टल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

No comments:

Post a Comment