Sunday, November 11, 2018

सन्दीप आचार्य का भजन कार्यक्रम प्रशासन ने किया निरस्त, आयोजन समिति में आक्रोश

डॉ0 शकील अंसारी एवं दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage) 
नानपारा, बहराइच (उ0 प्र0)। https://youtu.be/9w_V2lP7R24 नगर नानपारा के राड़न टोला में शनिवार की रात्रि मैं होने वाला भजन संध्या कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन ने निरस्त करा दिया मालूम हो कि राड़न टोला मन्दिर में बीते 5 नवम्बर से लक्ष्मी पूजा चल रही है कांवरिया संघ के अध्यक्ष जगत राम पटेल की देखरेख में रात्रि जागरण कार्यक्रम था जिसमे अयोध्या के भजन गायक सन्दीप आचार्य आ रहे थे वह अपने अलग प्रकार के भजनो के लिए विख्यात है। 2017 में उनके कई कार्यक्रमों समाज को तोड़ने जैसे बयान थे भड़काऊ भजनों से समस्या हो सकती थी जिसके के मद्देनजर नानपारा के कर्मठ पुलिस उपाधीक्षक  विजय प्रकाश सिंह  एवं उपजिलाधिकारी ने सुरक्षा को ध्यान रखते हुए पटेल नगर में कई  थानों की पुलिस तैनात करके मोहल्ले को छावनी में बदल दिया मौके पर अपर जिलाधिकारी सुरेश वर्मा, एएसपी ग्रामीण रविन्द्र सिंह कोतवाल आरपी यादव,रुपईडीहा कोतवाल आलोक राव, तहसीलदार मधुसूदन आर्या, सहित तमाम, अधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि पुलिस रात में भी मौजूद है इस संबंध में कांवरिया संघ के अध्यक्ष जगत राम पटेल का कहना है कि किन्हीं कारणों से प्रोग्राम मैं आचार्य जी नहीं आ सके फिर भी सामान्य रूप से शांति पूर्वक कार्यक्रम मंदिर पर होता रहेगा।
Go to video : https://youtu.be/9w_V2lP7R24

No comments:

Post a Comment