Tuesday, November 13, 2018

पीस कमेटी की बैठक की सही सूचना नहीं, खास लोग नदारद

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage) 
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्यौहार जश्ने ए ईद, मिलाद उन नबी को लेकर राजा बाजार पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक मंगलवार की शाम आयोजित की गई जिसमें चंद लोगों को छोड़कर  क्षेत्र के जिम्मेदार अथवा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नहीं देखे गए। कुछ लोगों का कहना है कि जब त्योहार आने वाला होता है तो पीस कमेटी की बैठक बुलाई जाती है जिसमें पुलिस के लोग अपने ही करीबी लोगों को बुलाकर एक फॉर्मेलिटी पूरी कर लेते हैं। मालूम हो कि गत वर्ष रबी उल अव्वल यानी जश्ने ईद ए मिलाद उन नबी के मौके पर नानपारा कोतवाली के एक गांव में विवाद हो गया था ऐसे में इस त्यौहार पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही मीटिंग में भी अधिक से अधिक सूझ बूझ वाले लोगों एवं समाज से जुड़े हुए समाजसेवियों एवं पत्रकारों को शामिल रहना चाहिए परंतु ऐसा नहीं किया जा रहा है जिससे सम्मानित नागरिकों में रोष व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment