Saturday, November 3, 2018

योगीराज में चार दिन पहले दीवाली, दिन में जले चिराग

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालयों में जमकर दीपावली मनाई गई। इसी क्रम में नानपारा देहात के प्रा0 विद्यालय भग्गापुरवा में शाशनादेश पर सीडीपीओ श्रीमती विमला की अध्यक्षता में विद्यालय के बच्चों के बीच शिक्षक शिक्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा धूमधाम से दीपावली मनाई गई। कार्यक्रम में रंगोली पर दीप प्रज्वलन के बाद पूरे विद्यालय परिसर में दीपक जलाये गए, शिक्षिका अनामिका श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास के बाद रावण को मारकर सीता जी व लक्ष्मण जी के साथ कार्तिक मास की अमावस्या को अयोध्या वापस लौटे थे उनके स्वागत में पूरी नगरी को दीपक से सजाया गया था तभी से यह त्यौहार हिंदुओं के लिए खास महत्व रखता है और हर वर्ष प्रकाशपर्व के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के बाद सीडीपीओ द्वारा आवास, रसोईगैस व शौचालय के बारे में समीक्षा हुई। हालांकि इस बावत लोग आलोचना करते भी नजर आए कि योगिराज में चार दिन पहले ही दीवाली देखने को मिली वहीं दिन में ही चिराग भी जलाये गए। इस दौरान विद्यालय में ग्रामप्रधान प्रतिनिधि, प्रधानाचार्या, शिक्षक शिक्षिकायें, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों सहित गांव के तमाम सभ्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment