Tuesday, November 20, 2018

शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया रूट मार्च

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage) 
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - मंगलवार की रात नानपारा नगर में निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी के जुलूस में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक विजय प्रकाश सिंह एवं उप जिला अधिकारी  सिद्धार्थ यादव के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया जो नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर होता हुआ कोतवाली में वापस हुआ इस मौके पर प्रशासन के अधिकारियों ने शांति का संदेश दिया और लोगों से शांति के साथ ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व मनाए जाने एवं शांतिपूर्वक परंपरागत जुलूस को निकाले जाने की अपील की मालूम होती प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा क्षेत्र में परंपरागत जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला जा रहा है जो मंगलवार की रात 9:00 बजे से मोहल्ला तो खाना दरगाह गौसिया से निकाला जा रहा है। जुलूस परंपरागत नानपारा के विभिन्न मांगों पर होता हुआ दुरूद सलाम पड़ता हुआ अपने स्थान पर बुधवार शाम को समाप्त होगा और वहां पर उपस्थित लोगों द्वारा मुल्क में अमन चैन कायम रहने की दुआ की जाएगी। मालूम हो कि आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा क्षेत्र में जुलूस को संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी स्तर से खंड विकास अधिकारी विकासखंड बलहा  एस पी सिंह को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment