Saturday, November 17, 2018

दबंग पूर्व विधायक ने तहसीलदार को मारा थप्पड़, राजस्वकर्मी धरने पर

डी0 पी0 श्रीवास्तव एवं डॉ0 शकील अंसारी (NNI कवरेज)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - https://youtu.be/jwcPFw9WYX4 नानपारा विधायक माधुरी वर्मा के पति दिलीप कुमार वर्मा की शुक्रवार पूर्वाह्न 11:40 बजे तहसीलदार नानपारा मधुसूदन लाल आर्य से किसी बात पर झड़प हो गई और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए तहसीलदार को थप्पड़ मारा जिसके बाद तहसील कर्मियों ने आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दी सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक नानपारा विजय प्रकाश सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे कर्मचारियों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया इसके बाद भी कर्मचारी नहीं माने और प्रदर्शन करते रहे दिलीप वर्मा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। समाचार मिलने तक भी तहसील में लोग बैठे हुए थे, जबकि अनेक कर्मचारियों ने कोतवाली नानपारा में पहुंचकर पूर्व विधायक पर कार्रवाई की मांग की तो दूसरी और दिलीप वर्मा के समर्थकों ने थाने पहुंचकर तहसीलदार के विरुद्ध कोतवाल नानपारा को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की फिलहाल दोनों तरफ से तनाव व्याप्त है l उपजिला अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक नानपारा, कोतवाल  सहित कई अधिकारी कर्मचारी थाना परिसर में आपस में वार्ता कर रहे हैं  और मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है l बताया जाता है कि पूर्व विधायक दिलीप वर्मा दो दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं और अपने कार्यकर्ताओं के लिए अधिकारियों से हमेशा लड़ते रहे रहें इनके ऊपर अपने निजी कार्य को लेकर कोई मुकदमा नहीं है जबकि राजनीतिक जीवन में करीब दो दर्जन राजनीतिक मुकदमे  हैं सारे मुकदमे जनता के हितों और कार्यकर्ताओं के लिए इनके  ऊपर कायम हुए हैं।
Go to video : https://youtu.be/jwcPFw9WYX4

No comments:

Post a Comment