ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
गोंडा बहराइच रेल ट्रैक
उत्तरप्रदेश। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा गोंडा जंक्शन पर आयोजित समारोह में आमान परिवर्तित किए गए गोंडा-बहराइच रेल खंड का उद्घाटन नौ नवंबर की सुबह 11 बजे करेंगे। साथ ही वह गोंडा- बहराइच आमान परिवर्तित रेल खंड पर बड़ी लाइन की गाड़ियों के संचालन का शुभारंभ भी करेंगे।
रेल राज्यमंत्री स्पेशल डेमू को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद 10 नवंबर से तीन जोड़ी डेमू चलाई जाएंगी।
लोको पायलट की आत्महत्या के मामले में ट्रेन ड्राइवरों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया।
एससी रेलवे के लोको पायलट की आत्महत्या कर लेने के मामले में अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर मंगलवार को विरोध जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लोको पायलट ने तनाव में आकर आत्महत्या की है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जगतनारायण टैंक ने कहा कि पूर्वोत्तर भारतीय रेल में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के 30 से 40 प्रतिशत पद रिक्त हैं। रिक्तियों के चलते चालकों पर काम का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा है। वहीं अधिकारी कार्रवाई भी कर रहे हैं।
हाल यह है कि छोटी गलती पर बड़ी कार्रवाई की जाती है। विरोध करने वालों में विनय शर्मा, भरत कुमार, प्रदीप कुमार, केसी सिंह, निरंजन कुमार, जयप्रकाश, एसके चौरसिया, दीपक, मनीष, संतोष कुमार, कन्हैया कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment