डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत कतर्निया संरक्षित वन्य क्षेत्र में आज दोपहर मझाव ग्राम से सटे जंगल मे बाघ ने तेंदुए व गाय पर हमला कर दिया । संघर्ष के दौरान तेंदुए व गाय की मौत हो गयी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी । जानकारी पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गये । दोनों जानवरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ।
कतर्निया वन्य क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज में स्थित मझाव ग्राम से सटे जंगली इलाके में आज दोपहर बाघ ने तेंदुए व एक गाय पर हमला बोल दिया जानवरों की आवाज व दहाड़ सुनकर आसपास के ग्रामीण भयभीत हो गये । लोगों ने वन विभाग को सूचना जब तक वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचते आवाजें आनी बंद हो गयी मौके पर एक तेंदुआ व गाय मृत पड़ी थी।
कतर्निया वन्य क्षेत्र के वनाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने बताया की बड़े जानवर ने हमलाकर एक तेंदुए व गाय को मार डाला है । हमलावर जानवर टाइगर होने के साथ ही बड़ा लेपर्ड भी हो सकता है । तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय भेज दिया गया है ।

No comments:
Post a Comment