Monday, December 31, 2018

भारत सरकार जनहित कार्यों के लिए सदैव तत्पर-मा0 सांसद

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बाटें कम्बल।
श्रावस्ती(ब्यूरो)मा0 सांसद दद्दन मिश्रा एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकासखण्ड जमुनहा के अन्तर्गत सेठ प्रभुदास कालेज नासिरगंज में सद्भावना संस्था के तत्वाधान में आयोजित जन जागरण चैपाल में मुख्य अतिथि तौर पर श्रमिकों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मा0 सांसद ने श्रमिकों को अपने सम्बोधन में कहा कि यह जिला देश के सबसे पिछडे जिलों में एक है इसके लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार जनहित कार्यों के लिए सदैव तत्पर है। सासंद ने चैपाल में आए श्रमिकों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना यथा उजाला योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
       इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी श्रमिक श्रम विभाग मे अपना पंजीकरण करा ले जिससे सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो सके। उन्होने कहा कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें जिससे वे शिक्षित होकर देश एवं प्रदेश में अपना नाम रोशन कर देश के कर्णधार बन सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में जाकर पात्र जनों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं से लाभान्वित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
     कार्यक्रम का संचालन सद्भावना के अध्यक्ष योगेन्द्र मणि त्रिपाठी ने किया।
     इस अवसर पर दिवाकर शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
      इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने चैपाल में आए श्रमिकों को कम्बल वितरण किया। साथ ही वंहा पर उपस्थित उप जिलाधिकारी राज कुमार को निर्देश दिया कि सभी जगहों पर अलाव जरूर जलाया जाए तथा रैन बसेरा में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाए।

No comments:

Post a Comment