Monday, December 31, 2018

डी0एम0,एस0पी0 सहित सीडीओ ने दिया श्रावस्ती वासियों को नव वर्ष की बधाई

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती (ब्यूरो) उ0प्र0। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपद वासियों को नये वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जब भी कोई इंसान कोई काम करने को या सफलता प्राप्त करने को ठानता है तो शुरू शुरू में उस काम के प्रति हमारे मन में जोश और लग्न होती है लेकिन जैसे जैसे वक्त गुजरता जाता है इन्सान को लगने लगता है की इसे पाने में बहुत वक्त लग सकता है और हो सकता है की ये सफलता हमारे नसीब में ही न हो और यही वो वक्त होता है जब इन्सान सकरात्मक से नकरात्मक दिशा में जाने लगता है और फिर अपने द्वारा शुरू शुरू में किये गये कार्यो के परिणाम की चिंता को लेकर उस काम को छोड़ देता है और फिर अपने दुसरे कामो में ध्यान देना शुरू कर देता है यही हमारी जिन्दगी की सबसे बड़ी नकरात्मक शुरुआत है जो की किसी भी काम को बिना अंजाम तक पहुचाये बीच रास्ते पर छोड़ देना ही समय का दुरूपयोग कहलाता है जो की अगर एक बार वक्त गुजर जाएगा तो गुजरा हुआ वक्त कभी भी लौटकर वापस नही आता है इसलिए हम सभी को अपने जीवन के हर साल के हर पल का महत्व समझना चाहिए जीवन यानी हमारी जन्म से लेकर अंतिम पड़ाव तक का एक सफर है तो अगर इस सफर को सुहाना बनाना है तो अपनी जिन्दगी के हर पल को बहुत ही खुशी और उद्देश्य से परिपूर्ण बनाना चाहिए तभी हम सभी के जीवन जीने का उद्देश्य सफल होंगा और सफलता हमारे कदमो को चूमेगी।
          पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जनपद वासियों को नये वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि आने वाला हर साल के हर पल आप सभी के जिन्दगी में हमेसा खुशी के पल लाये और हम सभी के जिन्दगी में जब भी कुछ नया होने वाला होता है तो हम सभी उस पल की तैयारी बहुत जोरो से करते है। जीवन के सफर में हर साल एक नये साल के रूप में आता है और हम सब नये साल की स्वागत में मन में अनेको प्रण लेते है की हम इस साल ये करेगे, ऐसा करेगे लेकिन साल के अंत में जाते जाते केवल हमारे हाथ में केवल एक गुजरे हुए साल के पल याद रह जाते है जो की कही न कही हमारा नया साल युही गुजर जाता है और हम सभी अपने जिन्दगी में अनमोल पल युही गवा देते है।
             मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने बधाई संदेश में कहा कि आप अपने जीवन में जो कुछ भी बनना चाहते है या पाना चाहते है तो उसे अपने जीवन का एक लक्ष्य बना ले और तब तक प्रयास करते रहिये जबतक आप उसे हासिल नही कर लेते है तो देखना अगर आपका लक्ष्य अडिग होगा तो निश्चित ही सफलता आपके कदमो में होंगी और आप इस दुनिया के सबसे चमकते सितारे होंगे।

No comments:

Post a Comment