Monday, December 31, 2018

ए0टी0ओ0 के सेवा निवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) सहायक कोषाधिकारी निवर्तमान इन्द्र भवन कोषागार में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीष कुमार ने कहा कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की पहचान उनके व्यक्तित्व एंव कर्तव्यनिष्ठा से ही जानी जाती है। निवर्तमान ए0टी0ओ0 ने जिले के कोषागार कार्यालय के लिए जो बहुयामी खाका तैयार कर कार्यक्रमों में जो अपनी महती भूमिका निभाई है उसे कभी भुलाया नही जा सकता है।
        इस अवसर पर कोषागार के अवधेश कुमार यादव ने निवर्तमान ए0टी0ओ0 के कार्यव्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक अच्छे व्यक्तित्व, नम्र स्वभाव व सज्जनता इनके अन्दर कूट कूट के भरी थी और जो भी दायित्व इन्हे सौपां गया उसे इन्होने बाखूबी ढंग से निर्वहन किया।
         अपने सम्मान समारोह में निवर्तमान सहायक कोषाधिकारी ने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने संसाधनो से सन्तुष्ट रहना चाहिए और आज्ञापालन, श्रम व संतुष्टि से ही व्यक्ति प्रगति कर सकता है। उन्होने कई उदाहरणो द्वारा यह बताया कि हमे दूसरों को देखकर खुश रहने की आदत डालनी चाहिए। सुविधाएं व्यक्ति को उसकी जिंदगी में धीरे-धीरे मिलती हैं।
           समारोह में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सेवानिवृत ए0टी0ओ0 के मंगल भविष्य की कामना करते हुए शान्ति एंव अंिहसा के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इसके अलावा कोषाधिकागार के कर्मचारीगणों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, फूलमाला एंव बुके भेटं किया।
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुलिपिक एस0पी0 सिंह, ए0डी0एम0 आशुलिपिक के0के वैश्य,  पेंशनर लिपिक महेश कुमार गुप्ता, कोषागार के लेखाकार अनूप कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार मिश्र, विजय रस्तोगी, प्रवीन कुमार, कृष्ण कुमार आर्य, पूर्ति विभाग के राकेश सिंह, प्रहलाद विश्वकर्मा, सूचना विभाग के सुनील प्रियदर्शी सहित अन्य प्रबुद्धगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment