अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
पालिका अध्यक्ष रुबीना रेहान का प्रयास लाया रंग।
बहराइच, उत्तरप्रदेश। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुबीना रेहान के प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैंन हाजी रेहान खां की शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाय जाने के प्रयास में बहराइच नगर पालिका परिषद को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जो शहर एक दशक पूर्व सफाई के मामले में उत्तर प्रदेश के दूसरे जनपदों के मुक़ाबले बहुत ही निचले पायदान पर था स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में शहर ने बड़ी छलांग लगाई है और आज नगर पालिका परिषद बहराइच को स्वच्छता में उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों के मुक़ाबले 05वां स्थान मिला है।
लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बहराइच नगर पालिका परिषद को स्वच्छता में 05 वें स्थान पर आने पर चरखा प्रदान करते हुवे अपनी शुभकामनायें दी और शहर को स्वच्छता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने के लिये और प्रयास किये जाने के लिये अपना आशिर्वाद दिया।
स्वच्छता 2018 के सर्वे में प्रदेश के टाप टेन जिलों में बहराइच शहर को प्रदेश स्तर पर पांचवा पर स्थान मिलने पर पालिका के सभासद, अधिकारी व कर्मचारी सभी ख़ुशी से झूम उठे और शहर के विकास के साथ साथ साफ सफाई के मामले में और मेहनत करने का प्रण किया जिससे आने वाले दिनों में बहराइच शहर प्रदेश के दूसरे जनपदों के मुक़ाबले स्वच्छता में प्रथम स्थान हासिल कर सके।
स्वच्छता सर्वे 2018 में शहर को पांचवा स्थान मिलने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रुबीना रेहान व अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि जनता के सहयोग से ही 2018 में शहर को टॉप टेन में स्थान मिल सका है।इसके लिए जनता का अभिवादन करते हैं, उन्होंने शहर वासियो को भरोसा दिलाया कि वह इसे प्रथम स्थान दिलाने के लिए और प्रयास करते रहेंगे। पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खां ने भी सभी के सहयोग के प्रति आभार प्रकट करते हुवे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बहराइच शहर पूरे प्रदेश में एक आदर्श शहर के रूप में अपनी पहचान बना सके।
यहां पर यह बात काबिले जिक्र है कि पिछले दिनों भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश के शहरों में सफाई का सर्वेक्षण कराया गया था। भारत सरकार की टीम ने बहराइच में तीन दिनो तक सफाई व्यवस्था की जमीनी हक़ीक़त देखने के साथ ही नगर पालिका परिषद और वार्डों का भी दौरा किया था टीम भावना के साथ सड़को की सफाई और कूड़े के निष्पादन के कार्य को देख वह बहुत प्रभावित हुवे कि शहर में तो मुख्य मुख्य मार्गों पर रात में ही सफाई के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है और दिन का उजाला निकलने के पूर्व ही कूड़ों का निष्पादन हो जाता है।

No comments:
Post a Comment