Thursday, December 27, 2018

50 लाख रुपये के तेंदुवे की खाल के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती, उत्तरप्रदेश। जनपद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल से लायी जा रही तेंदुवे की खाल के साथ घेराबन्दी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके पास से तस्करी कर लायी जा रही तेन्दुओ कि खाल के साथ लोहे की खुखरी भी बरामद हुई जिनकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख मानी जा रही।
श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नेपाल राष्ट्र से भारत मे दो व्यक्ति तेंदुवे की खाल और भी तस्करी का सामान भारत मे लेकर आ रहे है मुखबिर के सूचना पर SHO मल्हीपुर ने दो टीम गठित की और घेराबन्दी कर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी कुछ अन्य साथी जो भागने में कामयाब हो गए उनकी तलाश जारी है।
तस्करी की पूरी घटना का खुलासा SP आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर की है।वहीं मल्हीपुर थाना पुलिस को कुशल कार्य के चलते 20000 रुपये का पुरुस्कार भी दिया।

No comments:

Post a Comment