Sunday, December 2, 2018

देर रात जिला अस्पताल पहुंचीं डीएम, लगाई सीएमएस व सीएमओ को कड़ी फटकार

अखिलेश श्रीवास्तव एवं अब्दुल कादिर (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। देर रात जिलाधिकारी अचानक जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई। डी एम के अस्पताल पहुंचते ही हड़कंप मच निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर समेत वार्डो में साफ सफाई न होने पर उन्होंने सी एम एस व सी एम ओ को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी । चिल्ड्रेन वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों के तीमारदारों से इलाज के बारे में जानकारी लेते हुये अधिकारियों को मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकरी माला श्रीवास्तव जिला अस्पताल की जमीनी हकीकत जानने के लिए देर रात औचक निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुँच गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। चिल्ड्रेन वार्ड पहुँच कर एक एक बच्चे के बेड पर जाकर हो रहे इलाज की सच्चाई जानी।
निरीक्षण के दौरान डीएम को इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक गंदगी ही गंदगी दिखी। उन्होंने तुरंत सीएमएस व सीएमओ को तलब किया। अस्पताल में डीएम के निरीक्षण की सूचना पर आनन फानन में पहुँचे सीएमएस व सीएमओ को जमकर फटकार लगाई और निर्देश दिया कि अस्पताल को साफ व स्वच्छ बनाए रखे।
जिलाधिकरी माला श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल की जमीनी हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण किया गया है। अस्पताल में गंदगी पाई गई है। सीएमएस व सीएमओ को निर्देश दिए गए है कि अस्पताल परिसर को पूरी तरह स्वच्छ बनाएं रखें।

No comments:

Post a Comment