डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत सिसवारा अंतर्गत स्थित ज्ञान चंद्र मेमोरियल उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवारा में बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला काटकर कुर्सियां, गिलास, जग, बेंच और कई रजिस्टर आदि चोरी कर लिया। सुबह विद्यालय का ताला खोलने गए चपरासी को सबसे पहले घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार की ओर से कोतवाली नानपारा में तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गत वर्ष भी चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस के सुषुप्त रवैये से चोर मनबढ़ हो गए हैं।

No comments:
Post a Comment