अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत नानपारा नवाबगंज रोड स्थित अबदूध गांव चौराहा पर डीआई बहराइच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित व अन्य दवाई बरामद कर मेडिकल स्टोर को सीज कर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम की आहट पाकर मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के मंडल डीएलएफजी, सी श्रीवास्तव डीआई बहराइच राजू यादव डी आई बलरामपुर ओपी यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के अवधूत गांव चौराहे पर अवैध रूप चल रहे राहुल मेडिकल स्टोर व क्लीनिक की दुकान पर छापा मारकर लगभग ७० हजार रुपए की प्रतिबंधित दवा वबिक्री के लिए के लिए दुकान में रक्खी दवाइयों को बरामद कियागया तथा मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया बताया जाता है कि इस अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर में क्लिनिक की भी दुकान खुली हुई थी जिसमे झोला छाप डाक्टर मरीजों का उपचार भी करते थे इसकी शिकायत काफी दिनों से क्षेत्रीय नागरिक स्वास्थ्य विभाग से कर रहे थे आज स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची अधिकारियों की आहट पाकर मेडिकल स्टोर क्लिनिकसंचालक मौके से फरार हो गया स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने दवाइयों को बोरियों में भरकर मेडिकल स्टोर व क्लिनिक संचालक अम्बर लाल वर्मा निवासी परसोहना थाना मल्हीपुर जिला श्रावस्ती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment