Monday, December 17, 2018

मोटरसाइकिल वापस पाने को लगाई गुहार

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage) 
नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र की एक असहाय महिला ने अपने बीमार पति की मोटरसाईकिल वापस पाने के लिये थक-हारकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र नवाबगंज के जमदान सिरसिया गांव की उमादेवी पत्नी मंशाराम ने शिकायत में हवाला दिया है कि पति फालिज के मरीज होने के कारण निःशक्त हैं तथा बेटा नाबालिग है। एक माह पूर्व उमादेवी के पति मंशाराम पुत्र काशीराम की लाल रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 40 एन 4089 को विपक्षी रामराज पुत्र रामनिवास साकिन ग्राम गयापुरवा दा0 बड़हरा थाना नवाबगंज, तहसील नानपारा, जनपद बहराइच जो कि शिकायतकर्त्री का भाई है, बहाने बनाकर उल्टे सीधे तरीके से लेकर चला गया है। शिकायतकर्त्री द्वारा बार-बार कहे जाने पर भी विपक्षी मोटरसाइकिल वापस नहीं कर रहा है बल्कि गाली गलौज करते हुये जानी-माली धमकी भी देता रहता है, शिकायतकर्त्री घटना की जानकारी स्थानीय थाना नवाबगंज में दिनांक 30-11-2018 को दे चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिससे विपक्षी मनबढ़ हो गया है और शिकायतकर्त्री व उसके परिवारीजन काफी परेशान है। लिहाजा उक्त आधार पर शिकायतकर्त्री के बीमार पति की मोटरसाइकिल वापस कराकर दोषी विपक्षी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment