Sunday, December 30, 2018

दूसरे की लड़ाई की रन्जिश में घर फूका, पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके जांच में जुटी

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage) 
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली नानपारा इलाके के ग्राम पंचायत बितनिया के ग्राम लखैय्या निवासी शीतला देवी पत्नी परशुराम ने बताया कि दो पक्षो में आपस में विवाद चल रहा था। आरोपी पक्ष हीरालाल पुत्र बच्चू, सावली पुत्र रिक्खीराम, बिटिया पुत्री रिक्खीराम व बुद्धसागर पुत्र रामलाल की औरत ने शीतला देवी के घर में आग लगा दी, और दबाब बनाने लगे कि जो नुकसान हुआ है हमसे भरपाई लेलो और दूसरे पक्ष को फंसा दो। शीतला देवी ने बताया कि मैने जब मना किया तो हमको और हमारे पुत्र रामू व पंकज तथा देवरानी सवांरा को, जो आग बुझा रहे उन्हे मारा पीआ और गाली ग्लोज की। आग में शीतला देवी का घर सहित तमाम सामान जल गया। शीतला देवी की तहरीर पर पुलिस हीरालाल पुत्र बच्चू, सावली पुत्र रिक्खीराम, बिटिया पुत्री रिक्खीराम व बुद्धसागर की औरत के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment