Thursday, December 20, 2018
धूम-धाम से मनी ग्यारहवी, सैकडो अकीदतमन्दो ने जुलूस के साथ पहुचकर चादर चढ़ाई
डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र मे ग्यारहवी धूम-धाम से मनाई गयी इस मौके पर तमाम अकीदत मन्दो के घरो मे कुरान ख्वानी, दुरूद फातिहा और लंगर सानी कराई गयी। नगर के मारीख दरगाह गौसिया हाल मे ग्यारहवी बुद्धवार की सुबह बाद नमाज़ फज़र के बाद कुल और कुरान ख्वानी हुई जिसमे हाफिज अब्दुल वली बहराइची ने तनावते कुरान पाक की इसके बाद इम्तियाज आलम, मो0 इब्राहीम, मुकर्रम कानपुरी, एहमिशम, मसऊद आलम, अब्दुल लतीफ आदि ने नआत और मनकबत का नज़राना पेश किया। मौलाना अबदुल मोइद टाण्डवी और इन्कनाब अशरफी ने गौस आज़्ामक े मरतबे ओर करामात के साथा दरगाह गौसिया के बनी राजा जंग बहादुर खान पर रौशनी डाली। कार्यक्रम के बाद कुल व फातेहा ख्वानी और दुआ हुई। गौसिया हाल मे गौस पाक की बनी मसनवी मजार पर नगर के हजारो अकीदम मन्दो ने पहुच कर हाज्री दी। फतेहा कराई, चादर पोशी कराई। यह सिलसिला दरे रात्रि तक चलता रहेगा पगर के कई घरो से ढोल-ताशे के साथ जुलूस लेकर गौस के दीवाने चादर चढाने आये। इस बीच इन्कलाब बशरुी ने गौस आज़म की गौसिया हाल मे रखखी तबररूकात और निशानियाँ अकीदत मन्दो को दिखाते रहे। दोपहर मे अब्दुल समद उर्फ मोटे अब्दुल मोइद हाजी राशिद जमाल अहमद आदि ने गौसिया हाल के बाहर भारी लंगर का एहतेमाम किया जिसमे हजारो लोगो ने खाना खाया गौस पाक की मसनवी मजार पर सुबसे ही मर्द औरत हजारो अकीदत मन्दो का ताता लगा रहा। रियासत के बक्त यहां तारीख ग्यारहवी मनाई जाती थी जिसमे तमाम गणमान्य नागरिक शामिल रहते थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment