Saturday, December 22, 2018

महिष वंशीय पशु का वध करते अभियुक्तगण गिरफ्तार

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध के रोकथाम एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये कडे दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप व क्षेत्राधिकारी नगर अरुण चन्द्र के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अफसर परवेज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा नई बस्ती हसननगर मीरपुर कस्बा में रज्जब पुत्र जब्बार के घर से अवैध रूप से महिष वंशीय पशु का वध कर रहे 2 अभियुक्तों शाह पुत्र मोहम्मद साबिर, कसाई वाली गली मोहल्ला चाँदपुरा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच तथा मोहम्मद तारिक पुत्र मोहम्मद लल्लू, कसाई वाली गली मोहल्ला चाँदपुरा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया एवं इस कृत्य में प्रयुक्त उपकरण एक छुरा, एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, एक बांका एवं तराजू बाँट को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा सीलमुहर किया गया। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा मृत पड़वे का पोस्टमार्टम कराया गया एवं नगरपालिका की टीम द्वारा मांस को दफनाने हेतु भिजवाया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment