Tuesday, December 25, 2018

सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage) 

बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तरप्रदेश के बहराइच जनपद की नानपारा तहसील में समाजवादी पार्टी के मुलायम यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी तथा छात्र सभा की ओर से एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को भेजा गया। नवागत उपजिलाधिकारी नानपारा प्रभास कुमार की गैरमौजूदगी में खण्ड विकास अधिकारी बलहा एस पी सिंह को सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और बहराइच के गन्ना किसानों, बेरोजगार नौजवानों, बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार सहित आमजनमानस की तमाम समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। खण्ड विकास अधिकारी ने ज्ञापन लेकर सपा कार्यकर्ताओं को जल्द कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय मुलायम यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रदीप वर्मा, जिलाध्यक्ष छात्रसभा नंदेश्वर नन्द यादव सहित नगर अध्यक्ष इं0 शमीम शाह, बाबू खान, अमरदीप, एजाज अहमद, प्रभात श्रीवास्तव, राधेश्याम, निसार अली आदि तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment