डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय विकासखंड बलहा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर एक कैंप का आयोजन भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 8 विधवाओं को पेंशन दी गई 9 दिव्यांगों को पेंशन दी गई 21 वृद्धजनों को पेंशन दी गई और जिन लोगों ने पेंशन से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए स्वीकृति के लिए ऑनलाइन किया गया। इस मौके पर पूर्ति अधिकारी हरीश कुमार साहनी ने अंतोदय से संबंधित 20 लोगों को राशन कार्ड दिए पात्र गृहस्थी योजना में 25 लोगों को राशन कार्ड दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी एसपी सिंह ग्राम प्रधान बल्हा, सिसवारा, बिलोरा सहित अन्य ग्राम के प्रधान एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने सरकार द्वारा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

No comments:
Post a Comment