Wednesday, December 26, 2018

जंगली पक्षी का शिकार करते दबोचे गए इंटरनॅशनल गोल्फर

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एवं अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage) 
बहराइच, उत्तरप्रदेश। यू पी पुलिस व फारेस्ट गॉर्ड के जॉइंट ऑपरेशन में हुई गिरफ़्तारी। गोल्फर ज्योति रंधावा शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार। एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति हैं ज्योति सिंह रंधावा। मशहूर गोल्फर ज्योति‍ रंधावा को यूपी वन विभाग ने शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. कर्तनियाघाट के वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के मोतीपुर इलाके में उन्हें यूपी पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 22 बोर की एक राइफल और एक दूरबीन भी बरामद किए गए हैं. इनका इस्तेमाल अक्सर शिकार करने में किया जाता है। ज्योति सिंह रंधावा एक भारतीय पेशेवर गोल्फर हैं, जिन्हें 2004 से 2009 के बीच कई बार आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग में शीर्ष 100 में स्थान दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति सिंह रंधावा और उनके सहयोगी महेश विराजदार यूपी के टाइगर नगर इलाके में रह रहे थे। वन विभाग को तब सूचना मिली कि ये दोनों अवैध शिकार के लिए क्षेत्र में हैं। वन विभाग ने उनसे हथियार बरामद किए और इसलिए दोनों को पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया।

No comments:

Post a Comment