पंकज वर्मा (NNI Coverage)
प्राविधिक सहायक के साथ ही अन्य कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश।
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। प्रदेश के सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग/जनपद के नोडल अधिकारी के0 राम मोहन राव ने कृषि भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिंया मिलने पर प्राविधिक सहायक के साथ ही अन्य कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जनपद के नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम आगन्तुक रजिस्टर का निरीक्षण किया जिसमें देखा गया कि उनमें आए आगन्तुकों का नाम तो अकिंत किया गया है परन्तु उनके द्वारा आने का कारण अकिंत नही था जिस पर वंही पर उपस्थित जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि इसमें आगन्तुकों के आने का कारण अकिंत कराना सुनिश्चित करें। कृषक पंजीकरण की स्थित के बारे में देखा तो किसान पंजीकरण की गति बहुत ही धीमी थी कारण पूछने पर ज्ञात हुआ कि नेटवर्किंग समस्या तथा पंजीकरण वेबसाइट बहुत धीमी चलती है। शौंचालय का निरीक्षण पर पाया गया कि उसमें पानी के लिए फ्लैश नही चल रहे हैं जिस पर जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि इसमें 03 दिवस के अन्दर फ्लैश लगवाना सुनिश्चित करें।
नोडल अधिकारी ने परिसर में पुरानी 02 गाड़िया खड़ी थी जो अभी तक निष्प्रयोज्य घोषित नही की गई, निर्देशित किया गया कि इनको नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित कराना सुनिश्चित करें। मृदा लैब का निरीक्षण पर देखा गया कि लैब होने के बावजूद भी मृदा परीक्षण बहुत ही कम किया जा रहा है, नोडल अधिकारी ने प्राविधिक सहायक विद्यानाथ सिंह से मृदा परीक्षण करने के लिए कहा तथा मृदा परीक्षण किस प्रकार किया जाता है के बारे में जानकरी ली जिस पर कोई भी संतोष जनक जानकारी नही दी गई, सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच मशीन के संचालन के बारे में देखा गया जिस पर कोई भी पोषत तत्व जांच रिपोर्ट नही मिली तथा पूछा गया कि सूक्ष्म पोषक तत्व मशीन का संचालन कौन करता है जिस पर कोई जानकारी नही दी गई जिस पर नोडल अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई तथा प्राविधिक सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
कृषि विभाग कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि अधिकारियों द्वारा लिये गये अर्जित अवकाश/मेडिकल अवकाश का अंकन नही है जिस पर पटल सहायक अजय यादव का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय मे कार्य विभाजन का लेखा जोखा न होने पर जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त किया।
नोडल अधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया जिस पर पाया गया कि रखे दस्तावेज, अलमारी में फाइलों का रखरखाव बेहद ही खराब था तथा सेवा पुस्तिका, जी0पी0एफ0 पास बुक में छुट्टियों का अकंन न होने पर गहरी नाराजगी जताई तथा प्रधान सहायक अरविन्द सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। मापन पुस्तिका का निरीक्षण पर देखा गया कि उसमें किये गये कार्य का सही से लेखा जोखा नही था जिस पर अवर अभियन्ता अभय कुमार का वेतन रोकने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने सभी पटल सहायकों को निर्देश दिया कि कार्यालय में सम्बन्धित द्वारा प्रत्येक दिवस क्या कार्य किया गया उसकी पंजिका बनाना सुनिश्चित करें।
तदोपरान्त नोडल अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया, सर्वप्रथम मिड-डे-मील कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमें फल वितरण, मध्यान्ह भोजन, के बारे में वंही पर उपस्थित जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन संदीप से जानकारी ली जिस पर उनके द्वारा संतोष जनक उत्तर दिया गया। जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक दिवस स्कूलों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी ने पाठ्य पुस्तक पटल, मान्यता प्राप्त/शिकायती पटल, बहाली/नियुक्ति/वेतन सम्बन्धी कक्ष का निरीक्षण, सर्व शिक्षा अभियान, लेखा विभाग आदि का निरीक्षण किया जो संतोष जनक रहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, उप जिलाधिकारी भिनगा चन्द्र मोहन गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment