Wednesday, December 5, 2018

स्कूली छात्रा को जबरन बस से उतरने का प्रयास

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage) 
बलहा, बहराइच (उ0प्र0) कोतवाली नानपारा अंतर्गत कक्षा 5 की छात्रा को स्कूल की बस से जबरदस्ती उतारने का प्रयास चालक की जागरूकता के कारण हादसा होते होते टला। मेहरबान नगर स्थित दादा पब्लिक स्कूल मैं छुट्टी होने के बाद स्कूल की बस से कक्षा 5 की छात्रा तहजीब पुत्री शहजाद अपने घर शुबरातीपुरवा थाना मल्हीपुर जा रही थी रास्ते में पिपरा गांव के पास परिवार में आपसी विवाद होने के कारण समी बाबू पुत्र वारिस अली 3 आदमियों के साथ गाड़ी से आए और जबरदस्ती छात्रा   को उतारने का प्रयास करने लगे ड्राइवर के प्रतिरोध के कारण वह सफल ना हो सके इस बात की तहरीर शहजाद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सुबरातीपुरवा थाना मल्हीपुर ने नानपारा थाने में दी है प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है व 363, 342, 511 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है अभियुक्तों की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment