Friday, December 14, 2018

नशा उन्मूलन के लिए नानपारा पुलिस ने उठाया कदम

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage) 
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली नानपारा के उपनिरीक्षक अजय कुमार ने प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव के निर्देशन में एक अनूठी पहल शुरू की है वह अपने हलके के सभी गांव में  नशा बंदी के खिलाफ एक टीम गठित करके नशा उन्मूलन  का प्रयास कर रहे हैं यह एक बहुत ही बड़ा प्रयास है अगर प्रयास रंग लाया तो एक बंजरिया ही नहीं  पूरे जिले के लोग  नशा मुक्त  हो सकेंगे। इस संबंध में  ग्राम पंचायत आसिफा बंजरिया  में गुरुवार को एक बैठक पुलिस उपाधीक्षक नानपारा विजय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें पूरे गांव के महिला पुरुषों ने एकजुटता दिखाई और इस बात की शपथ ली कि हम गांव में शराब बनने देंगे ना शराब बेचने देंगे ना स्वयं किसी प्रकार का नशा करेंगे। मालूम हो कि  आज की बैठक ग्राम पंचायत के मोतीसिंह पुरवा मे की  गई इस बैठक में  महिलाओं टीम के सदस्यों में मुख्य रूप से  सीता देवी,तालुकी देवी, जलवर्षा, जगरानी, गुड़िया,घूरकी देवी, कलावती, आदि थी इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक  विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि एक बंजरिया ही नहीं ऐसे सभी गांव को चिन्हित किया जा रहा है जिसमें गांव के लोग नशाखोरी में लिप्त हैं और हमारा प्रयास होगा कि लोग स्वेच्छा से नशा बंदी के खिलाफ एकजुट हो प्रभारी निरीक्षक आर पी यादव ने भी नशाबंदी पर अपने विचार रखें  इस प्रोग्राम में  सर्वाधिक प्रयास उप निरीक्षक अजय तिवारी कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह आदि का रहा। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को पुलिस उपाधीक्षक विजय विकास के गने पुरस्कृत भी किया और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

No comments:

Post a Comment