Thursday, January 10, 2019

शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षित कर ही बढे़गा शिक्षा का स्तर-डी0एम0

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। बच्चे देश के भाग्यविधाता है इन भाग्य विधाताओ को शिक्षित करना हम सब का नैतिक दायित्व है प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु प्रतिबद्ध है इसके लिये विशेष प्रयास किये जा रहे है। अशिक्षा लोगो के विकास में बाधक रही है इस लिये शत प्रतिशत लोगो को शिक्षित किये बिना सम्मपूर्ण की विकास परिकल्पना नही की जा सकती है।
      उक्त विचार कलेक्ट्रेट तथागतहाल में संस्था यूनिसेफ के सहयोग से एक्शनएड द्वारा संचालित ‘‘नई पहल’’  शिक्षा परियोजना के अन्तर्गत शिक्षा प्रेरक सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दिया है। उन्होने बताया कि जनपद के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 06 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का चिन्हांकन नामाकंन व शत-प्रतिशत विद्यालय में उपस्थित सुनिश्चित करने हेतु सर्वे किया गया है तथा ऐसे बच्चों का भी चिन्हांकन किया जा रहा है जो विद्यालय नही जाते हैं उनको विद्यालय भेजने हेतु प्रयास करेगें तथा अभिभावकों को भी बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करेगें।
          जिलाधिकारी ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास का रास्ता गाॅव के गलियारों से होकर जाता है इसलिये यदि गाॅव के शत प्रतिशत बच्चे-बच्चियां शिक्षित होगे तो निश्चित ही गाॅवों का भी सर्वागीण विकास होगा। उन्होने शिक्षा प्रेरकों से कहा कि वे अपने गाॅव आस पड़ोस में शिक्षा की अलख अवश्य जगाये और यह ध्यान रखे कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने संे वंचित न रहने पाये।
         इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा, एक्शनएड के क्रान्ति कुमार, गुलिस्ता, मण्डल कोआर्डिनेटर विक्रम शिला एजूकेशन सोसाइटी कृष्ण मोहन सिंह सहित शिक्षा प्रेरक गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment