पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जिलाधिकारी दीपक मीणा के द्वारा जन सहयोग से यंहा पर भव्य श्रावस्ती महोत्सव कराकर प्रदेश में जो संदेश गया है वह निश्चित ही सराहनीय है, जनसहयोग से इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित करना एक ऐतिहासिक कदम है और इससे निश्चित ही गौतम बुद्ध की तपोस्थली में विकास के और नये आयाम जलेगें तथा इस स्थल का सारनाथ और कुशीनगर के तर्ज पर विकास कराने के लिए प्रयास किये जायेगें ताकि गौतम बुद्ध भगवान की तपोस्थली का सर्वांगीण विकास हो सके।
उक्त विचार बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती निकट चाइना मंदिर चक्रभण्डार में श्रावस्ती महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि प्रदेश की मा0 मंत्री, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने व्यक्त किया। उन्होने जोर देते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने इतना बड़ा महोत्सव जन सहयोग से आयोजित कराया है यह बहुत ही अनुकरणीय है और यह संदेश निश्चित ही पूरे प्रदेश में ही नही पूरे भारत वर्ष में जायेगा। मा0 मंत्री ने कहा कि बौद्ध की तपोस्थली होने के कारण यंहा पर पर्यटन की अपार संभावनाएं है उन्होने कहा कि यंहा के सर्वांगीण विकास के लिए खाका तैयार कर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार काम कर रही है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रहे है इससे निश्चित ही हर तपके के लोग लाभान्वित होगें और समाज में खड़े आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्तियों के चेहरों पर मुस्कान आयेगी तथा प्रदेश और देश का चैमुखी विकास होगा।
इस अवसर पर मा0 सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी ने जनसहयोग से जो श्रावस्ती महोत्सव कराया है इससे जिले की ऐतिहासिक धरोहरों, पौराणिक स्थलों की जानकारी के साथ-साथ जिले के उभरते स्थानीय प्रतिभाओं पर निखार आयेगा। मा0 सांसद ने कहा कि जनपद में महोत्सव से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक, पौराणिक, शैक्षिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों, धरोहरों को चिन्हित कर उनको सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखरखाव करना तथा ऐसे स्थलों का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कराना एवं जनपद में पर्यटन विकास को बढ़ावा देना तथा स्थानीय ऐसी गतिविधियों को देश-प्रदेश तथा विश्व स्तर पर पहुचाने हेत प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्रावस्ती महोत्सव आयोजन किया गया है क्योकिं बड़ा से बड़ा कार्य जनसहयोग एवं एकजुटता से ही संभव हो सकता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि गौतम बुद्ध भगवान की तपोस्थली होने के कारण यह बहुत ही पावन स्थल है और पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पूरे देश में यह जनपद एक ऐसा जनपद हैं जंहा पर तमाम देशों के मन्दिर भी स्थापित है। सहेट महेट के सम्बन्ध में उन्होने कहा कि यह स्थल प्राचीन सभ्यता से जुड़ा और ऐतिहासिक हैं यंहा पर पर्यटको को तमाम तरह की इतिहास के बारे में जानकारी भी होती है। जिलाधिकारी ने मा0 मंत्री को अवगत कराया कि इस महोत्सव के आयोजन यंहा के स्थानीय उभरते कलाकारो को उनकों मंच मिले और उनके हुन्नर में निखार आये। मेरी कामना भी यह है कि यह महोत्सव निरन्तर आगे बढ़ता रहे तथा कुछ ही वर्षो में इस महोत्सव की पहचान पूरे भारतवर्ष में हो।
जिलाधिकारी ने मा0 मंत्री को ने कॉफी टेबल बुक, विभूतिनाथ मंदिर पेंटिंग, टेबल/वाल कैलेन्डर, भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट किया, महोत्सव में आए हुए अतिथियों का जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्रावस्ती महोत्सव मे राजस्थान से आये हुए कोहिनूर लांगा ग्रुप का नृत्य कार्यक्रम तथा सुश्री मैथिली ठाकुर व ग्रुप के द्वारा गायन कार्यक्रम से लोगों को मनमुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी ने आये हुए कलाकारों को भगवान गौतम बुद्ध का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर विधायक राम फेरन पाण्डेय, प्रदेश के प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के0 राम मोहन राव, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी भिनगा चन्द्र मोहन गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि, सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण, बुद्धजीवीवर्ग, पत्रकार बन्धु, एवं तमाम विभागों के अधिकारी, उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:-पंकज वर्मा श्रावस्ती

No comments:
Post a Comment