Wednesday, January 30, 2019

प0 दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज/फखरपुर(बहराइच) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नंदवल मे  प0 दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का आयोजन पशुचिकित्सा अधिकारियों की टीम द्वारा शासन के मंशानुरूप किया गया। मेले का शुभारंभ पण्डित जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विजय बहादुर सिंह (किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा) रहेे। ग्रामीणों को पशुओं के बीमारियों , उपचार, बीमा , दुग्ध उत्पादन , अच्छे नश्ल के पशु , पशुओं द्वारा आय , कम्पोस्ट आदि के बारे में लोगों से बिस्तार से चर्चा की, तथा सीधे सम्बाद भी किया। मौके पर ही पशुओं का उपचार भी किया तथा दवाओं का वितरण भी किया। इस अवसर पर डा0 अनुरुद्ध वर्मा , डा0 शिव नाथ यादव , डा0 अनिल पाल , डा0 आर0 के सिंह , डॉ0 रोहित वर्मा , डा0 विजय श्रेष्ठ , प्रधान विनोद कुमार वर्मा ,अम्बिका प्रसाद वर्मा, बी0 एल0 सोनी, शुभ करन यादव , भानू सिंह, निर्मल यादव राजेश श्रीवास्तव सत्येंद्र वर्मा ,शिवम वर्मा श्रीनिवास वर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment