डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से संचालित नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सुन्दर शिशु मन्दिर जूनियर हाईस्कूल में विद्यायल प्रबन्धक अतुल चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नेता सुभाष चन्द्र बोस की 121वी जयन्ती मनाई गई इस अवसर पर नेता जी के जीवन पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य डॉ राधेश्याम श्रीवास्तव औऱ विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुशील त्रिपाठी रहें। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक दिवाकर श्रीवास्तव ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियो ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।प्रबन्धक अतुल चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि नेता जी गर्म दल के नेता थे वो बचपन से ही देश के प्रति चिन्तित रहते थे और देश को आजाद कराने के लिए आजाद हिन्द फौज तैयार की थी,, मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत सबसे अधिक युवाओ का देश है फिर भी हम पीछे है क्योकि हम सोचते है हम ही क्यो इस विचार को मन से निकाल देना होगा तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। दिवाकर श्रीवास्तव ने कहा कि अंग्रेजों को नेता जी से डर था नेता जी की रहस्यमय मौत हुई थी,इनका पार्थिव शरीर किसी को नही मिला था। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आदित्य वर्मा प्रथम, स्तुति रंजन श्रीवास्तव द्वितीय, अपूर्वा श्रीवास्तव तृतीय और सीनियर वर्ग में शिफा प्रथम, अंकिता गुप्ता द्वितीय, धर्मेंद्र वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक सुधाकर श्रीवास्तव, अनुसुइया वर्मा, शमा प्रवीन, ,शिवांगी ,आमरीन, विभा, यासमीन, फरहीन, प्रदीप, हरीश वर्मा सहित सुन्दर युवा मण्डल,ककरी युवा मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment