Saturday, January 12, 2019

महिला जन सुनवाई 16 जनवरी को होनी सुनिश्चित

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न एवं रोकथाम हेतु पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्षध् मा0 सदस्यों द्वारा जिलों में जाकर जन सुनवाई की जा रही है। उक्त परिपेक्ष्य में राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव इस जनपद में 16 जनवरी 2019 को भिनगा स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पहुंचेंगी और मा0 सदस्य यहां पर महिला उत्पीड़न के घटनाओं की समीक्षा एवं उत्पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगी। उक्त जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने दी है।

No comments:

Post a Comment