Tuesday, January 15, 2019

रोजगार मेला का आयोजन 16 जनवरी को

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया है कि 16 जनवरी,2019 को पूर्वान्ह 10 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में कराया जा रहा है जिसमें आई0टी0आई0 उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी एवं हाईस्कूल पास, इण्टर मीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किये जाने हेतु विभिन्न प्रकार की कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार के अवसर दिये जायेगें। उन्होने बताया है कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु 18 से 35 वर्ष की आयु तक के अभ्यर्थी कर सकते है। रोजगार मेले में अभ्यर्थी अपना बायोडाटा सहित समस्त शैक्षित योग्यता जैसे अंकपत्र, प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मूलरूप में एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज की फोटो जरूर लायें।

No comments:

Post a Comment