Monday, January 21, 2019

2019 की चुनावी रणनीति पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की बैठक

दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बहराइच की कार्य समिति की बैठक जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ0 तौसीफ अहमद के आवास ग़ुलाम अली पुरा में सम्पन्न हुई।
            बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के मंजूर अहमद ने की तथा संचालन महामंत्री अब्दुल हक़ ने किया।
            बैठक में जिलाध्यक्ष महोदय ने आगामी 2019 के चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों से तन मन धन से समर्पित हो जाने का आह्वाहन किया तथा अल्पसंख्यक व विशेष रूप से मुस्लिम वोटरों को यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी व भारत सरकार द्वारा किये गए अल्पसंख्यकों के विकास कार्यो पर चर्चा करने को कहा।
            बैठक में जिलाउपाध्यक्ष डॉ0 तौसीफ अहमद ने अल्पसंख्यकों के उत्थान में किये गए कार्यो पर चर्चा की तथा महामंत्री ने एक मजबूत रणनीति के लिए सभी उपस्थित पदाधिकारियों से विचार विमर्श किये। अवध क्षेत्र कार्य समिति सदस्य सय्यद जायर नक़वी जी ने विशेष संबोधन किया तथा आगामी 2019 चुनाव की शत-प्रतिशत विजय के लिए पूरी निष्ठा और मज़बूती से जिला स्तर मंडल स्तर व बूथों की मजबूती पर विशेष बल दिया।
            बैठक में  नव नियुक्तमंडल अध्यक्ष डॉ0 मो0 दानिश, मंडल  संयोजक श्री नूर आलम, जिला मीडिया प्रभारी सय्यद फ़ैज़ ज़ैदी, हाजी लुक़मान, हाजी मो0 मोइन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment