Friday, January 25, 2019

कलेक्ट्रेट में स्थापित हुआ लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु जिला सम्पर्क केन्द्र

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान करने के लिए सपथ दिलाया गया।
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान करने हेतु शपथ दिलाया, शपथ दोहराते हुए कहा कि ’ हम, भारत के नागरिक , लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखगें तथा स्वतन्त्र , निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर , धर्म , वर्ग, जाति ,समुदाय , भाषा, अथवा अन्य किसी भी  प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे।’’ तदोपरान्त जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कमांडेन्ट होमगार्ड मतदाता जागरूकता परेड को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तदोपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट में स्थापित लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु जिला सम्पर्क केन्द्र का फीटा काटकर शुभारम्भ किया, जिसका टोल फ्री नम्बर-1950 है।
         उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी भिनगा(न्यायिक) मायाशंकर यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल, सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment