Tuesday, January 15, 2019

जिले में 25 जनवरी को मनाया जायेगा ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘‘-जिला निर्वाचन अधिकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी, 2019 को जनपद में ‘‘नवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘‘ मनाया जा रहा है। 25 जनवरी 2019 को राज्य सरकार के अधीनस्थ समस्त कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष /विभागाध्यक्ष एवं शिक्षण संस्थाओं में प्राचार्य द्वारा छात्र/छात्राओं को पूर्वान्ह 11ः00 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ली जाने वाली शपथ के कार्यक्रम का आयोजन कर शपथ दिलायी जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘‘ के अवसर पर 25 जनवरी 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता शपथ दिलायी जायेगी इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के जूनियर हाईस्कूल भिनगा में मध्यान्ह् 12ः00 बजे तथा तहसील इकौना एवं जमुनहा में तहसील मुख्यालय पर   पूर्वान्ह 11ः00 बजे कार्यक्रम क्रमशः पुनरीक्षण 2018-19 में अच्छे कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण, मतदाता जागरूकता दौड़, मतदाता जागरूकता परेड एवं रूट मार्च को हरी झण्डी दिखाकर रवानगी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा, मानव श्रृखंला बनाना, मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली कार्यक्रम, स्लोगन राइटिंग निबन्ध लेखन, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता तथा मतदाता जागरूकता पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment