Thursday, January 10, 2019

26 से 30 जनवरी तक होगा श्रावस्ती महोत्सव विभागों की भी लगेगी प्रदर्शनी होगी गोष्ठी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
जनपद वासियों का है श्रावस्ती महोत्सव : डी0 एम0।
श्रावस्ती (ब्यूरो) सू0वि0/प्रदेश के तमाम जिलों में प्रतिवर्ष जनपद महोत्सव का आयोजन किया जाता है इसी तर्ज पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनसहयोग से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावस्ती महोत्सव कराने का निर्णय लिया है जिसमें जिले की ऐतिहासिक धरोहरों, पौराणिक स्थलों की जानकारी कराने के साथ-साथ जिले के उभरते स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच  दिया जायेगा ताकि उनके प्रतिभाओं में और निखार आ सके। 
        उक्त विचार कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियो एवं महोत्सव हेतु नामित सदस्यों के साथ बैठक करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दिया है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि श्रावस्ती महोत्सव जनपद वासियों के सहयोग से इस बार भी भव्यता के साथ कराने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होने पत्रकार बन्धुओं/ बुद्धिजीवी वर्गों, व्यापारी बन्धुओं समाज सेवियों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं जनपद वासियों से इसमें बढ़चढ़ का भाग लेने की अपील की है ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाकर इस जिले का नाम भी और रोशन हो सके। इसके अलावा अन्य जिले का और कोई भी व्यक्ति इस महोत्सव के आयोजन में अपना राय और सहयोग दे सकते हैं क्योकिं बड़ा से बड़ा कार्य जनसहयोग एवं एकजुटता से ही संभव हो सकता है।
            जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव में भजन संध्या, देश के लिए बलिदान शहीदों पर कार्यक्रम, लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, मुंशी प्रेमचन्द्र नाटक, लाफ्टर शो आदि कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्य कार्यक्रम 05 दिवसीय होगें जिसमें सभी विभागों की प्रदर्शनी गोष्ठी/बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम निरन्तर एक सप्ताह तक चलते रहेगें।
            इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, उप जिलाधिकारी भिनगा चन्द्र मोहन गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि, उप जिलाधिकारी भिनगा न्यायिक माया शंकर यादव, वर्मा मन्दिर श्रावस्ती के प्रदीप कुमार बौद्ध, परशुराम त्रिपाठी, पत्रकार बन्धु, व्यापारी बन्धु सहित तमाम विभागों के अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment