Saturday, January 26, 2019

26 जनवरी पर कृषि शिक्षा एवम जनपद के प्रभारी राज्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जिले में 70 वां गणतन्त्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया,इस मौके पर कृषि, शिक्षा राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेते हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
                  जिले के मुख्यालय भिनगा पुलिस लाइन ग्राउंड में 26 जनवरी का पर्व पर बड़े धूम धाम से मनाया गया जिसकी अगुवाई जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के कृषि,शिक्षा राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने की,वही उन्होंने तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी लेते हुए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।वही कार्यक्रम में स्कूली छात्र/छात्राओ ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति पेश कर चार चाँद लगा दिया।
                  राजमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को प्रगतिशील बनाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है,आज के दिन हर व्यक्ति को शपथ लेनी चाहिए कि वह देश को विकास की राह पर ले जाने में अपना योगदान करें।

No comments:

Post a Comment