Sunday, January 27, 2019

4 माह के नवजात शिशु का नहर में उतराता मिला शव

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो)। यूपी को जहाँ एक ओर क्राइम मुक्त करने में यूपी पुलिस सतर्क रहकर दिन रात गस्त और पैट्रोलिंग में लगी है तो वही श्रावस्ती की नहरों में लाश मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है।
            घटना यूपी के श्रावस्ती जिले के थाना इकौना के अंतर्गत अकबरपुर के पास स्थित नहर की है,जहाँ पर सुबह एक नवजात शिशु का शव देखा गया,स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस ने जाँच के उपरांत उस शव को नहर से निकलवाकर वही पर दफना दिया।
           आपको बतादे कि इस नहर में महीनों पूर्व 25 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय महिला एवं एक नवजात शिशु का शव भी मिल चुका है,स्थानीय लोगो का कहना है कि बीते एक वर्ष के अंदर इस नहर में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी ही है,अब एक तरफ सरकार बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर जिले में लोगो को बच्चियों की सुरक्षा के बारे में प्रेरित कर उनकी सुरक्षा की बात कर रही है,तो वही दूसरी तरफ लोग नवजात बच्चियों को नहर में फेककर इस अभियान पर बट्टा लगाने में जुटे है।

No comments:

Post a Comment