Saturday, January 19, 2019

5 वर्षीय मासूम बच्ची से 30 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती, उ0प्र0 (ब्यूरो रिपोर्ट)। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
         पूरा मामला थाना सोनवा इलाके के काशीपुरवा गांव का है।जहाँ पर गांव का ही रहने वाला 30 वर्षीय युवक पंचराम जो दिल्ली में नोकरी करता है और पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार भी है गाँव आया था उसने 5 वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर अपने कमरे में साथ ले गया।यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।बच्ची के चीख पुकार सुनकर घर के लोग वहां पहुंच गए।उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
           घटना की सूचना मिलने पर SP आशीष श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।SP ने बताया है क़ी ऐसे आरोपी के खिलाफ जो भी सख्त कार्यवाही बनती है की जाएगी।इतनी शर्मनाक घटना से आस पास के लोग सहमे है।

No comments:

Post a Comment